Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हरदोली जल आवर्धन योजना पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी मुलताई में 4 दिन में आ रहा है नल

By
On:

खबरवाणी

हरदोली जल आवर्धन योजना पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी मुलताई में 4 दिन में आ रहा है नल

नपा 30 दिन का पैसा लेकर देती है 10 दिन पानी,

मुलताई। नगरपालिका द्वारा नगर की पेयजल व्‍यवस्‍था के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई करोड की राशि खर्च करने के बाद भी मुलताई वासियों की प्‍यास नही बुझा पा रही है। जिसके चलते नगरपालिका की नीतियों पर प्रश्‍नचिन्‍ह लगता दिखाई दे रहा है। नगर में वर्ष 1997 में तत्‍कालीन विधायक पीआर बोडखे द्वारा लाई गई हरदौली योजना जो कि लगभग 28 वर्ष बाद भी मुलताई की जनता को कोई फायदा देती हुई नही दिखाई दे रही है। जबकि योजना पर समय और पैसा दोनो काफी मात्रा में बर्बाद किया जा चुका है लेकिन नतीजा कुछ भी नही है। जहां एक ओर वर्तमान में हरदौली जलाशय में इतना पानी है कि प्रतिदिन मुलताई की जनता को पेयजल सप्‍लाई दी जा सकती है। वहीं नगर पालिका की अव्‍यवस्‍था के चलते 4 दिन में एक बाद मुलताई जनता को पानी मिल रहा है।

30 दिनों का पैसा लेकर मिल रहा है मात्र 10 दिवस पानी
नगरीय क्षेत्र में लगभग 7 हजार नल कनेक्‍शन है,प्रतिमाह निकाय द्वारा 90 रूपए का जलकर प्रत्‍येक नल कनेक्‍शन धारी से लिया जाता है। वही 30 दिनों का जलकर लेने के बाद भी माह में 30 दिनों के स्‍थान पर मात्र 10 दिवस ही जल प्रदाय किया जाता है।इस तरह निकाय द्वारा आम जनता से पूरे माह का जलकर लेकर जल सप्‍लाई कम दी जा रही है। जिस‍के चलते नगर की जनता अपने को ठगा हुआ महसुस कर रही है।

निकाय के पास है भरपूर पानी
निकाय के पास हरदौली डेम

सांडिया एवं नगर के टयूबवेलो में वर्तमान में भरपूर पानी है, वहीं नगर में 400 शिफ्ट के लिए प्रतिदिन लगभग 2 करोड लीटर पानी की आवश्‍यकता होती है जो कि निकाय के पास उपलब्‍ध है । जिसके साथ नगर पालिका नगर में प्रतिदिन सप्‍लाई दे सकती है, जल प्रदाय करने के लिए पर्याप्‍त कर्मचारी भी है, जिससे नगर निकाय पूर्व की तरह प्रतिदिन सप्‍लाई दे सकती है लेकिन खराब व्‍यवस्‍था के यह संभव नही हो पा रहा है। निकाय प्रतिदिन सप्‍लाई के लिए साधनो की कमी को वजह बता रही है जबकि निकाय की लचर व्‍यवस्‍था के कारण पर्याप्‍त साधन होने के बाद भी प्रतिदिन सप्‍लाई नही हो पा रही है। अभी शीतकाल में भी 4 दिन में एक बार जल प्रदाय किया जा रहा है।

अवैध कालोनी में रोड बनाने के स्‍थान पर निकाय बना सकती थी स्‍टोरेज टेंक

बीते कुछ दिनों में निकाय द्वारा मुख्‍यमंत्री अधोसंरचना की राशि से अवैध कालोनियों में सड़को का निर्माण किया है, जबकि उक्‍त सड़को का निर्माण कालोनाइजरों द्वारा किया जाना था। सड़क पर नगर निकाय द्वारा राशि खर्च की गई है, यदि यही राशि पानी स्‍टोरेज की क्षमता बढ़ाने के लिए की जाती तो वर्तमान में पानी की किल्‍लत से गुजर रही जनता को काफी फायदा पहुचता ।
इनका कहना …….
निकाय के पास भरपूर पानी है, लेकिन पर्याप्‍त स्‍टोरेज की क्षमता नही है जिसके लिए हमारे द्वारा शासन से पत्राचार किया गया है। स्‍टोरेज के लिए फंड मिलने पर समस्‍या का निदान हो जाएगा ।
वीरेन्‍द्र तिवारी मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी मुलताई ।
हमारे कांग्रेस अध्‍यक्ष नीतू परमार के कार्यकाल के दौरान हमारे द्वारा एक दिन के अंतराल में जल प्रदाय किया जा रहा था। जब भी स्‍टोरेज की क्षमता इसी प्रकार ही थी। यदि निकाय व्‍यवस्‍था बनाए तो एक दिवस के अंतराल में पानी दिया जा सकता है जो कि जनता का अधिकार है।
अंजली सुमित शिवहरे पार्षद विवेकानंद वार्ड मुलताई ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News