मीन राशि (Pisces) के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है। इस महीने गुरु (बृहस्पति) और मंगल का विशेष प्रभाव रहेगा। गुरु अपनी उच्च राशि में विराजमान हैं और मीन राशि पर दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं। हालांकि, महीने के पहले हिस्से में कुछ पारिवारिक मतभेद या तनाव संभव है।
गुरु का प्रभाव: बढ़ेगा आत्मविश्वास और मिलेगा सम्मान
गुरु ग्रह इस महीने आपके जीवन में शुभता लेकर आ रहे हैं। उनके प्रभाव से आपकी सोच सकारात्मक बनेगी और धन व करियर में उन्नति के संकेत मिलेंगे। परिवार में आपके निर्णयों का सम्मान बढ़ेगा।
जो लोग शिक्षा, अध्यात्म या परामर्श क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर भी आपकी राय को महत्व मिलेगा और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी।
मंगल का असर: संबंधों में सावधानी जरूरी
मंगल, जो आपकी द्वितीय भाव (परिवार और वाणी) के स्वामी हैं, इस महीने थोड़े कमजोर हैं। इसलिए घर-परिवार में बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। क्रोध और जल्दबाजी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
विशेषकर महीने के पहले पखवाड़े में पति-पत्नी के बीच मतभेद या गलतफहमियाँ हो सकती हैं। ऐसे में धैर्य से काम लें और किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से बचें।
वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव
नवंबर का पहला आधा हिस्सा वैवाहिक जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर आप शादी की सोच रहे हैं, तो पहले पंद्रह दिन इंतज़ार करें, क्योंकि ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है।
महीने के दूसरे हिस्से में गुरु का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता लौटेगी और नए रिश्तों के लिए भी समय शुभ रहेगा।
Read Also:नानक जी द्वारा गुरुमुखी लिपि का हस्तलिखित ग्रंथ की दुर्लभ प्रति गंंजबासौदा में
स्वास्थ्य और धन के मामले में स्थिति स्थिर रहेगी
सेहत के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें। फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
धन की दृष्टि से ग्रहों की स्थिति अनुकूल है — आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचें और निवेश सोच-समझकर करें।





