Rinku Singh Elvish Yadav Video Call: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह, जिन्होंने विजयी शॉट लगाकर टीम को ट्रॉफी जिताई। पूरे देश में इस समय जश्न का माहौल है। इसी बीच रिंकू सिंह और यूट्यूबर एल्विश यादव की एक वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
रिंकू सिंह और एल्विश यादव की वीडियो कॉल
फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं। कॉल के दौरान एल्विश ने रिंकू को जीत की बधाई दी। वहीं, रिंकू मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं, “पहले ट्रॉफी लेकर फोटो क्लिक करेंगे, फिर पार्टी करेंगे।” इस पर एल्विश भी मुस्कुराते हुए उन्हें बधाई देते हैं।
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ट्रोलिंग का दौर
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। कुछ फैंस ने रिंकू को ट्रोल करते हुए लिखा, “लगता है भाई ने सट्टे में बहुत पैसा लगाया है।” वहीं, एक यूजर ने लिखा, “रिंकू भैया, अब बस कर दो।” एक अन्य ने सलाह दी, “क्रिकेट पर ध्यान दो, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखो।”
रिंकू सिंह पर बरसे फैंस
फैंस का कहना है कि रिंकू सिंह को अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। बार-बार एल्विश को ‘भाई-भाई’ कहना कई लोगों को पसंद नहीं आया। यूजर्स का कहना है कि क्रिकेटर को ऐसे विवादित यूट्यूबर्स से दूरी बनानी चाहिए, वरना इमेज पर असर पड़ सकता है।
एल्विश यादव भी आए निशाने पर
सिर्फ रिंकू ही नहीं, बल्कि एल्विश यादव भी फैंस के निशाने पर आ गए। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों क्रिकेटर्स और यूट्यूबर्स की ये दोस्ती बार-बार चर्चा में आती है। कई फैंस ने एल्विश पर तंज कसते हुए कहा कि वह पब्लिसिटी पाने के लिए इस तरह की चीजें वायरल करते हैं।
यह भी पढ़िए:Liver Transplant Procedure: प्रक्रिया, खर्च और रिकवरी समय
कुछ फैंस ने दी बधाई
हालांकि, सभी लोग ट्रोल नहीं कर रहे। कई फैंस ने इस विवाद को नजरअंदाज करते हुए रिंकू सिंह और टीम इंडिया को एशिया कप 2025 जीत की बधाई दी। उनका कहना है कि जीत के जश्न में इन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना चाहिए और टीम की मेहनत को सलाम करना चाहिए।





