सांध्य दैनिक खबरवाणी बैतुल
शाहपुर पुलिस ने लोगों की मदद से बरेठा घाट में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर की
शाहपुर।
बरेठा घाट मंदिर के पास टर्निंग प्वाइंट पर बने बड़े गड्ढे के कारण लंबे समय से वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भारी वाहनों के गुजरने से अक्सर एक्सल टूटने की स्थिति बन जाती थी, जिससे सड़क पर जाम लग जाता था।
इस समस्या को देखते हुए शाहपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पहल की। गड्ढों को पत्थरों से भरकर टर्निंग प्वाइंट को दुरुस्त किया गया। इसके बाद सड़क के दोनों ओर से वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया।
थाना प्रभारी शाहपुर मुकेश ठाकुर द्वारा कार्य करवाया गया आगे देख कर





