Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Raju shrivastav: राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने कही यह बात राजू जरूर लौटेंगे मुझे भरोसा है।

By
On:

राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने कही यह बात राजू जरूर लौटेंगे मुझे भरोसा है।

Raju shrivastav: राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने कही यह बात राजू जरूर लौटेंगे मुझे भरोसा है देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव कार्डियक अरेस्ट की वजह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि राजू जल्द स्वास्थ हो जाएं। इस बीच उनकी पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस समय राजू की हालत स्थिर बनी हुई है। बातचीत में उन्होंने यह भी बताया है कि राजू को लेकर वायरल हो रही खबरों से पूरा परिवार परेशान हो रहा है।

Raju shrivastav: राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने कही यह बात राजू जरूर लौटेंगे मुझे भरोसा है।

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए राजू की पत्नी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘राजू की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी लोग दिन रात लगे हुए हैं कि राजू जल्द स्वस्थ हो जाएं। हमें पूरा भरोसा है कि राजू जरूर लौटेंगे, क्योंकि वह योद्धा हैं और इस लड़ाई को वह जरूर जीतेंगे। वह सभी का मनोंरंजन करने के लिए जरूर लौटेंगे ये मेरा आपसे वादा है।’

राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने कही यह बात राजू जरूर लौटेंगे मुझे भरोसा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मैं आग्रह करती हूं कि सभी अपनी प्रार्थनाएं जारी रखें। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या डॉक्टर उम्मीद छोड़ चुके हैं? इस बात पर उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है। वो अच्छा काम कर रहे हैं। स्थिति को मेडिकली काबू में लाया जा रहा है और ऐसा होने में समय लगेगा। डॉक्टरों ने उम्मीद खो दी है यह बात पूरी तरह से निराधार है।’

राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने कही यह बात राजू जरूर लौटेंगे मुझे भरोसा है। इंटरव्यू के दौरान शिखा ने लोगों के एक खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से राजू के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। मेरा सबसे हाथ जोड़कर अनुरोध है कि इस तरह की अफवाहें न फैलाए इससे परिवार और डॉक्टरों का मोराल डाउन होता है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News