Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Yuvak ka shav : संदिग्ध हालत में मिला लापता युवक शव, हत्या की शंका

By
On:

शैलेन्द्र गुप्ता, शाहपुर

शाहपुर – Yuvak ka shav – थाना क्षेत्र के निशाना गांव में एक 35 वर्षीय पुरूष का शव नाले में संदिग्ध हालत में मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई । गुरुवार को गांव के पास नाले पर मृतक की मोटरसाइकिल मिली पुलिस को सूचना देने पर पुलिस द्वारा सर्चिंग करने पर शव मिला ।

मृतक की पहचान कैलाश पिता सुखलाल निवासी ग्राम निशाना के रूप हुई । बताया जा रहा है कि मृतक की माँ खेत पर रहती हैं जिसको रोज खाना देने जाता था । बुधवार को भी रोज की दिनचर्या की तरह खाना देने गया था । लेकिन घर वापस नही आया ।

परिजनों ने कैलाश के लापता होने की सूचना पुलिस को दी । सर्चिंग में उसकी लाश नाले में मिली । बताया जा रहा है
मृतक की पत्नी सहित 3 लड़की 2 लड़के है । कैलाश टेक्ट्रर चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Yuvak ka shav : संदिग्ध हालत में मिला लापता युवक शव, हत्या की शंका”

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News