सांध्य दैनिक खबरवाणी, बैतूल/मुलताई:-
बैतूल जिले के सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती ने रात करीब सवा 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी ने जब युवती को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो आनन फानन में उसने घर के अंदर जाकर रस्सी काटकर युवती को नीचे ऊतारा। इसके बाद 100 डायल को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का परीक्षण किया। युवती की मौत हो जाने के कारण पुलिस ने घर में ताला लगा दिया और शनिवार को युवती को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
– माँ ने दामाद पर लगाए आरोप
मृतक युवती माया उर्फ बाली की माँ मैनाबाई ने बताया कि मेरी बेटी की मौत का कारण मेरा दामाद अरुण देशमुख है। उन्होंने बताया कि 29 वर्षीय माया की शादी 2 साल पहले 40 वर्षीय अरुण देशमुख से हुई थी, युवती का अरुण से यह चौथा विवाह था। । मायाबाई ने कहा कि दामाद बात-बात पर देख लेने की धमकी देता था, माया का क्या हाल करूंगा आगे पता चलेगा। इस तरह की धमकी देता था। वहीं भाई महादेव पवार का कहना है कि बहन ने फांसी लगा ली है पुलिस को जानकारी दी गई है। माँ एवं भाई द्वारा दामाद पर लगाए गए आरोपों से युवती की मौत का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
– पति सुबह सुबह पहुंचा ससुराल
– माया उर्फ बाली का पति अरुण देशमुख शनिवार सुबह-सुबह उसकी ससुराल सांईखेड़ा पहुंचा और वहां उसने अपनी सास एवं अन्य परिजनों को माया उर्फ बाली द्वारा झगड़ा करने और शरीर पर नोचने की जानकारी दी। मुलताई थाने के उप निरीक्षक दिनेश कुमरे ने बताया कि सूचना पर गर्म कायम किया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
– मौके पर मिला फूटा कांच का गिराल, शरीर पर थे निशाल
माया उर्फ बाली के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, वहीं मौके पर शराब की बोतले एवं एक कांच का गिलास फूटा मिला है। इससे मामले में यह भी कहा जा सकता है कि पहले यहां पर पार्टी हुई इसके बाद बहस या झगड़े जैसी स्थिति भी बनी थी। हालंाकि मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





