Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई: खबरवाणी के द्वारा प्रकाशित खबर का असर:- शराब बंदी के बावजूद बिक रही थी शराब 7 लोगो पर केस दर्ज

By
On:

मुलताई: पवित्र नगरी मुलताई में शराब बंदी होने के बाद भी अवैध रूप से शराब बिक रही थी। सुचना मिलने पर पुलिस द्वारा दबिश देकर शराब बेचने एवं पीने वाले 7 लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है।टीआई देवकरण डहेरिया ने बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आजाद वार्ड मुलताई में एक महिला अवैध रूप से शराब लिये बेचने के लिए खड़ी है। सुचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची तो आजाद वार्ड में एक महिला अपने घर से शराब बिक्री कर रही है। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगी।पुलिस द्वारा कुसुम बाई पति गोपाल नागले उम्र 65 साल निवासी आजाद वार्ड से देशी प्लेन शराब के 20 क्वाटर कीमती 1400 रुपए एवं 3 क्वाटर देशी लाल मसाला के क़ीमत 300 रुपए कुल 1 हजार 700 रुपए की शराब जप्त कर न्यायालय में उपस्थित होने सूचना पत्र तामिल किया गया। वही सार्वजनिक स्थान पर शराब के सेवन करने वाले बल्ला पिता सुन्दर लाल साहू उम्र 45 साल महावीर वार्ड,छोटेलाल पिता रामरतन साहू उम्र 70 साल महावीर वार्ड, रगु पिता भीवजी पवार उम्र 55 साल मुलताई,दीपक पिता नत्थू पाल उम्र 28 साल गांधी वार्ड,नवीन पिता बाबूलाल कावरे उम्र 24 साल नेहरू वार्ड,पवन पिता शांताराम बचले 36 साल गांधी वार्ड से शराब विधिवत जप्त की गई एवं न्यायालय में उपस्थित होने सूचना पत्र तामिल कर आरोपी के खिलाफ धारा 36(b) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर अपराध विवेचना मे लिया है।
उक्त कार्यवाही में टीआई देवकरण डेहरिया,उपनिरीक्षक मोनिका पटले, छत्रपाल धुर्वे,प्रधान आरक्षक बलराम सुशील, आरक्षक संजीत, सेवाराम, की मुख्य भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News