Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन, रेलवे गेट पर गड्ढों की मरम्मत शुरू

By
Last updated:

खबरवाणी

खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन, रेलवे गेट पर गड्ढों की मरम्मत शुरू

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी रेलवे गेट पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और बारिश के पानी से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

रेलवे गेट के आसपास सड़क पर बने गड्ढों को भरने के साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की जा रही है। लगातार बारिश के कारण यहां वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे गेट बंद होने के दौरान जाम की स्थिति भी बन रही थी और वाहनों के बीच फंसने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा गड्ढों को भरने और सड़क को दुरुस्त करने की दिशा में काम शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति न बने।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर आवाज उठाने के बाद कार्रवाई शुरू होना राहत की बात है, लेकिन ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने तक यातायात व्यवस्था और सड़क की स्थिति पर लगातार ध्यान देना जरूरी है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News