Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ब्रह्माकुमारीज रक्तदान शिविर में 87 यूनिट रक्त एकत्रित

By
On:

खबरवाणी

ब्रह्माकुमारीज रक्तदान शिविर में 87 यूनिट रक्त एकत्रित

मुलताई। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगी दादी प्रकाशमणि के 19वें स्मृति दिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र की संचालिका बीके मालती बहन के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कुल 87 यूनिट रक्त एकत्रित कर मानवता की सेवा में बड़ा योगदान दिया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में फॉरेस्ट विभाग की रेंजर पूनम गुप्ता,थाना प्रभारी विकास पटेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, पार्षद शिल्पा शर्मा, बीके मालती बहन, बीके स्वाती बहन एवं संस्थान के सभी भाई-बहन विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर संचालिका बीके मालती बहन ने कहा दादी जी ने हमेशा विश्व बंधुत्व, शांति और मानव सेवा का संदेश दिया। आज उनके स्मृति दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनकी इन्हीं अमूल्य सीखों को धरातल पर उतारने का एक जीवंत उदाहरण है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News