Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आखिर फायरिंग के वक्त कहां थे फिल्ममेकर?

By
On:

मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे बॉलीवुड और उनके फैंस को हिला कर रख दिया है। इस सनसनीखेज मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम सामने आने के बाद पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि फायरिंग के समय रोहित शेट्टी कहां थे और उनकी हालत कैसी है?

फायरिंग के वक्त घर पर ही मौजूद थे रोहित शेट्टी

मिली जानकारी के मुताबिक, जब यह फायरिंग की घटना हुई, उस वक्त रोहित शेट्टी अपने जुहू स्थित घर में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वह अपने बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर आराम कर रहे थे और सो रहे थे। राहत की बात यह है कि इस घटना में रोहित शेट्टी को कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर बाद में सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट किया गया।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

शुरुआत में बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि शायद पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन जब CCTV फुटेज चेक की गई, तो सच्चाई सामने आई। कैमरों में साफ देखा गया कि अज्ञात बदमाशों ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की। इसी फुटेज को पुलिस ने अहम सबूत माना है और जांच को तेज कर दिया है।

12 टीमें जांच में जुटीं, क्राइम ब्रांच एक्टिव

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 12 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं और रोहित शेट्टी का बयान भी दर्ज किया गया है। पुलिस किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं कर रही है।

पुणे से पकड़े गए संदिग्ध, चार आरोपी गिरफ्तार

इस केस में अब तक पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इन आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि फायरिंग के पीछे की पूरी साजिश सामने लाई जा सके।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड सेलेब्स

यह पहला मामला नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी के साथ जुड़ा हो। इससे पहले सलमान खान और कपिल शर्मा जैसे बड़े नाम भी इस गैंग के निशाने पर रह चुके हैं। अब रोहित शेट्टी का नाम जुड़ने से इंडस्ट्री में डर का माहौल बन गया है।

Read Also :- Madhya Pradesh Weather Today: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, जनजीवन बेहाल

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News