बैतूल – Yuvak Ki maut – दो मवेशियों को रस्सी बंधी हुई थी। दोनों सडक़ किनारे चल रहे थे। जैसे ही एक युवक बाईक से आया दोनों मवेशी अलग-अलग हो गए और उनमें बंधी रस्सी युवक के गले में फंस गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुशील गाठे उम्र 29 वर्ष निवासी देवगांव कल 12:00 बजे के आसपास देवगांव से मुलताई बाइक से जा रहा था। तभी भिलाई और नगरकोट के बीच रोड पर जा रहे दो मवेशियों के गले में बंधी रस्सी अचानक युवक के गले में फंस गई जिसमें युवक के गले में गंभीर चोटें आई थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कल शाम 7:00 बजे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई जिसका आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।





