खबरवाणी
युवाओं की पहल…….समाज सेवा के पुरोधा स्व. शिवपाल जी की स्मृति में ‘स्मृति वन’ का आगाज
आमला। सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज ने वृक्षारोपण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि; संस्कारों को जीवित रखने का अनूठा प्रयास
आमला। प्रकृति की गोद में यादें हमेशा महकती रहती हैं।” इसी भावना के साथ सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज युवा संगठन द्वारा एक प्रेरक पहल की गई। समाज के मार्गदर्शक रहे स्व. श्री शिवपाल जी रहड़वे की पावन स्मृति में ग्राम तोरवाड़ा पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।युवा संगठन के सदस्यों ने नम आंखों से उन्हें याद करते हुए संकल्प लिया कि यह पौधा जैसे-जैसे वटवृक्ष बनेगा, स्व. शिवपाल जी द्वारा रोपित संस्कार और प्रेम की छांव समाज के युवाओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए नेक रास्तों पर चलने और प्रकृति की सेवा करने से ही दी जा सकती है।
समाज युवा न प्रारंभ की नई पहल
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव हिरमन जी नागपुरे, युवा जिला अध्यक्ष संजय पवार, उपाध्यक्ष विशाल बेडरे और सचिव योगेंद्र पवार ने शिरकत कर स्व. रहड़वे के योगदान को याद किया। संगठन की मजबूती और सामाजिक सरोकारों पर बल देते हुए मीडिया प्रभारी राहुल चौहान, कोषाध्यक्ष अभिजीत सोनपुरे, ब्लॉक अध्यक्ष तारेंद्र रहड़वे और सचिव प्रदीप पटवारी ने भी अपने विचार रखे।इस गरिमामयी अवसर पर समन्वयक मनोज रहड़वे, प्रचार प्रसार मंत्री प्रणय बेडरे, रवि सोनपुरे, वासु बिंजवे और दुर्गेश सोनपुरे सहित समाज के अनेक युवा और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। संगठन ने भविष्य में भी ऐसे ‘स्मृति वृक्ष’ लगाने का संकल्प दोहराया।





