Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

युवा कांग्रेस ने मुलताई में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की

By
On:

युवा कांग्रेस ने मुलताई में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की

मुलताई:- युवक कांग्रेस ने मंगलवार को जनसुनवाई मेंपहुंचकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार आर.के. उइके को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मुलताई रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को हो रही समस्याओं से राहत मिल सके।

युवक कांग्रेस ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि लंबे समय से मुलताई नगर में किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है, जिसके कारण यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इस वजह से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इससे पहले भी विभिन्न संगठनों द्वारा रेल रोकने की चेतावनी और आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज स्वीकृत नहीं हुआ है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुलताई एक पवित्र नगरी है और यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम, जगन्नाथपुरी, बद्रीनाथ, केदारनाथ और उज्जैन जैसे प्रमुख तीर्थधामों के दर्शन के लिए जाते हैं। लेकिन स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मुलताई में एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने के दौरान नगर अध्यक्ष लोकेश यादव, विशाल डोंगरे, अजेंद्र परिहार, गुलशन शेलकरे, आदेश्वर शर्मा, जय भारती, विनय भावसार, आदर्श ठाकुर, शादाब शेख, आर्यन माहेश्वरी, बाबू पठान, जयदीप बड़ोदे, पंकज पांसे, गम्फ़ू कड़वे, लक्की पवार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News