राष्ट्र चेतना यात्रा पर बैतूल आए महामंडलेश्वर ने पत्रकारों से की चर्चा
Yogi Hiteshwer Nath – बैतूल – मध्यप्रदेश में जितनी गायों की दुर्दशा हो रही है इतनी कहीं नहीं हो रही है। एक ओर हम गाय को माता का दर्जा देते हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें कसाई के पास कटने के लिए आवारा छोड़ देते हैं। मध्यप्रदेश सरकार को गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने के लिए पहल करते हुए गायों के संरक्षण की दिशा में भी उचित कदम उठाना चाहिए।
उक्त आशय के विचार राष्ट्र चेतना यात्रा पर बैतूल आए महामंडलेश्वर योगी हितेश्वरनाथ मिश्र ने वरिष्ठ कर सलाहकार राजीव खण्डेलवाल के निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गाय में 33 कोटि देवी देवता होते हैं गौमाता का अपमान को उन्हें सनातन धर्म का अपमान माना है। देवी देवताओं का अपमान बताया। इसलिए गायों के संरक्षण के लिए काम किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कि आप चिंतन करें, गौमाता के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। आपकी सरकार गौमाता के लिए सीरियस नहीं है।
फिल्म आदिपुरूष को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस फिल्म से मैं सहमत नहीं हूं। इस फिल्म पर बैन लगना चाहिए। राम-सीता का जो कैरेक्टर है उसके विरूद्ध यह फिल्म बनी है। संस्कृति से खिलवाड़ है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के खान बंधुओं पर आरोप लगाया कि इन्होंने इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया है। भारतीय संस्कृति को धूमिल कर दिया है। फिल्म में जिस तरह से राम-सीता को दिखाया गया है उससे आने पीढ़ी क्या सीखेगी? इसमें सुधार करना चाहिए।
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए। एकात्म मानव दर्शन होना चाहिए। सामाजिक समरसता होनी चाहिए। हमे अपनी जाति से स्नेह लेकिन दूसरो की जाति से घृणा नहीं करनी चाहिए। लवजेहाद को लेकर उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं हमारे हिंदू समाज की लड़कियां बहुत गलतियां करती हैं। मुझे लगता है कि संस्कारों की कमी है। अभिभावकों को देखना चाहिए कि हमारी बच्ची कहां जा रही है? इस बीच का अगर ध्यान रखेंगे तो इस तरह की घटनाएं कम होंगी। जनसंख्या कानून को लेकर उन्होंने कहा कि हम दो बच्चे पैदा करें और वो 10 बच्चे पैदा करें इसलिए मैं कह रहा हूं कि जागो जिसके बाद ही कानून बन पाएगा। उन्होंने नाम लिए बिना एक वर्ग पर आरोप लगाया कि अपराधों में इनके नाम सबसे ज्यादा सामने आते हैं।
गौरतलब है कि महामंडलेश्वर योगी हितेश्वरनाथ मिश्र ने राष्ट्र चेतना यात्रा की शुरूवात 5 जून को ओरछा से शुरू की थी और 5 जुलाई को इसका भोपाल में समापन होगा। अभी तक उनकी यात्रा 18 जिलों में घूम चुकी है। बैतूल 19 वां जिला है। पत्रकारवार्ता में युवा भाजपा नेता योगी खंडेलवाल, राजसिंह परिहार, अमर सिंह किलेदार, सुनील द्विवेदी सहित पत्रकारगण मौजूद थे।





