Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

योगी देशमुख का भाषण प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयन

By
—
On:

खबरवाणी

योगी देशमुख का भाषण प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयन

मुलताई। जेएच. कॉलेज के छात्र योगी रमेश देशमुख का चयन ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राज्य स्तर पर भाषण प्रस्तुति के लिए हुआ है। कार्यक्रम का आयोजन 26 सितंबर को जेएच. कॉलेज, बैतूल में हुआ था, जिसमें आमला विधायक डॉ. योगेश पंडागरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। योगी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डॉ. शंकर सतंकर द्वारा संचालित निशुल्क ‘सार्थक पहल’ को दिया है, जो निरंतर वर्ष 2020 से जारी है। नोडल अधिकारी डॉ सतंकर ने बताया योगी ने इस मुकाम को हासिल करने के लिये पहले अंतर-कॉलेज स्तर पर और फिर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित कराया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी योगी देशमुख राष्ट्रीय स्तर पर ताप्ती मंदिर जीर्णोद्धार के विषय पर तथा मध्य प्रदेश विधानसभा में भी भाषण कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, डॉ. अनिता सोनी, डॉ. जी.पी. साहू, डॉ. राजेश शेषकर, डॉ. युगल किशोर सरले, डॉ. शिवदयाल साहू एवं अन्य समस्त सहायक प्राध्यापकों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News