खबरवाणी
लोकमाता अहिल्यादेवी मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न
9 अगस्त से प्रारंभ 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आव्हान
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर के लोकमाता अहिल्यादेवी मंडल की कामकाजी बैठकमंगलवार को सम्पन्न हुई । इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने सम्मिलित होकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उल्लेखनिय है कि पार्टी निर्देशों के अंतर्गत प्रतिमाह 1 से 7 तारीख के मध्य जिले के 13 मंडलो में मंडल की बैठके आयोजीत की जाती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा बैठक को संबोधित करते हुवे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देशों में 15 अगस्त के उपलक्ष में 9 अगस्त से प्रारंभ 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता घर.घर पहुंचकर अपने राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय तिरंगों को लगाने हेतु जनता को जागृत करें ताकि यह अभियान सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बन सके।
उन्होने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने,केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहा है।आइए हम सभी संगठन की शक्ति को और सुदृढ़ करते हुए विकास, सुशासन एवं जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएँ।
डॉ. माने ने कहा कि संत रविदास जी के ओजस्वी विचार सदैव मानवता के कल्याण, सामाजिक समरसता और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए हम सभी को प्रेरित करते हैं,संत रविदास जी सामाजिक सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में समाज को जागृत किया। रविदास जी जयंती पर फरवरी माह तक होने वाले पखवाड़ा कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका हो ताकि उनके विचार समाज तक पहुंच सके। यह कार्यक्रम 15 अगस्त पश्चात निरंतर जारी रहेगें।
इस अवसर पर बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री अमोल भगत जी,मंडल महामंत्री श्री भरत भूजड़े जी सहित मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समस्त सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे





