Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दुनावा, मासोद, प्रभात पटन मंडल में हुई कामकाजी बैठक

By
On:

खबरवाणी

दुनावा, मासोद, प्रभात पटन मंडल में हुई कामकाजी बैठक

मुलताई। विधानसभा क्षेत्र मुलताई क़े दुनावा, मासोद, प्रभात पटन मंडल में बुधवार दोपहर कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया l भाजपा मिडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया दुनावा मंडल की कामकाजी बैठक ग्राम चिखलीकला में आयोजित की गईं l बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के ऐतिहासिक जीत की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी l उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारों के विस्तार के लिए मंडल स्तरों पर बैठ के आयोजित की जा रही है l बैठक में सभी पदाधिकरियो की उपस्थित शत प्रतिशत होने पर अनिवार्य बताया, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में संगठन को जीवंत बनाने क़े लिये जीवंत संपर्क करना जरूरी है l जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर ने बैठक में मंडल क़े विस्तार के लिए मन की बात कार्यक्रम क़े माध्यम से शक्तिकेंद्र एंव बूथ प्रभारियो की बैठक कराने संबधित जानकारी दी गईं l बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर, दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार, महिला मोर्चा प्रदेश मिडिया प्रभारी माधुरी साबले, पूर्व मंडल अध्यक्ष परसराम, नारायण रघुवंशी, कोमल सिंह रघुवंशी, कमलेश सिंह,विजय पवार, महेंद्र कसलेकर, राकेश, लालसिंह एवं मासोद प्रभात पटन मंडल में जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने कहा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंशाअनुसार हर माह मंडल की बैठक आयोजित की जायेगी एंव जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार क़े अनुसार शक्ति केन्द्रो की बैठक आयोजित होना जरूरी है l बैठक में मंडल प्रभारी इन्द्रपाल पुन्डे, मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी, युवा मोर्चा क़े भास्कर मगरदे राजू ठाकरे, साहेबराव वाग्द्रे,राजेश पाटिल नरेन्द गीद,विश्वनाथन धोटे सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News