Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मजदूरी नहीं मिलने पर भड़के श्रमिक, व्यापारी के खिलाफ कलेक्टर और पुलिस से की शिकायत।

By
On:

खबरवाणी

मजदूरी नहीं मिलने पर भड़के श्रमिक, व्यापारी के खिलाफ कलेक्टर और पुलिस से की शिकायत।

 

बैतूल। आमला तहसील के ग्राम सेमरिया खुर्द के पांच श्रमिकों ने मजदूरी का भुगतान न करने और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। श्रमिकों ने इस संबंध में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और श्रम विभाग को एक संयुक्त शिकायत पत्र सौंपकर यदुवंशी ट्रेडर्स के संचालक अभिराम यदुवंशी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बकाया मजदूरी का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने की मांग की है।

 

क्या है पूरा मामला?

 

मुख्य आवेदक दीपक सरिया (पेंटर) सहित मनोज सरिया, नीलेश यादव, बलराम यादव और दीपक बिन्झाड़े ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने यदुवंशी ट्रेडर्स के यहां करीब 11 महीने तक काम किया। इस दौरान उन्होंने कुल 90 दिनों की दिहाड़ी के अलावा मकान की पेंटिंग के लिए 81 हजार रुपये और दुकान की पेंटिंग के लिए भी ठेका लिया था।

 

काम पूरा करने के बाद भी नहीं मिला पैसा।

 

पीड़ित श्रमिकों का आरोप है कि उन्होंने दुकान का पेंटिंग कार्य तो पूरी निष्ठा के साथ संपन्न कर दिया, लेकिन मकान का कार्य भुगतान न मिलने के कारण उन्हें बीच में ही बंद करना पड़ा। उनका कहना है कि दुकान के काम के एवज में उन्हें अब तक केवल 16,650 रुपये का ही भुगतान किया गया है, जबकि मकान के काम का उन्हें एक भी पैसा नहीं मिला।

मांगने पर मिली धमकी

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने संचालक से अपना हिसाब करने और बकाया राशि की मांग की, तो संचालक ने भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उल्टा उन्हें धमकाते हुए कहा गया कि “तूने काम नहीं किया, तेरे कोई पैसे नहीं हैं।”

अब पीड़ित श्रमिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस और श्रम विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच करने, बकाया मजदूरी दिलाने और आरोपी संचालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News