Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भीमपुर विकासखंड से कार्यकर्ताओं ने किया सम्मेलन में सहभाग — सेवा एवं सुशासन के दो वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम सम्पन्न

By
On:

खबरवाणी

भीमपुर विकासखंड से कार्यकर्ताओं ने किया सम्मेलन में सहभाग — सेवा एवं सुशासन के दो वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम सम्पन्न

विकासखंड भीमपुर के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश अटल स्मृति सेवा सुशासन सम्मेलन में शामिल होकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण हुए दो वर्ष के विकास और सेवा कार्यों पर अपने सुझाव व विचार साझा किए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भीमपुर व आसपास के क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कर सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम में भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
सम्मेलन में शामिल प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में—
हंसराज धुर्वे, केशर लोखंडे, जिला उपाध्यक्ष नरेश फाटे, दामजीपुरा प्रभारी नीतिन गौतम, मंडल अध्यक्ष अनिल ऊइके, कृष्णा यादव, जनपद अध्यक्ष भैयालाल पर्वत, जिला महामंत्री रावधोटे, ईरपाचे, जिला सदस्य सोनू सुनील भलावी, उपाध्यक्ष प्रेमलता कासदे, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रावती चौहान, पूर्व सहकारिता अध्यक्ष दिलीप आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखनंदन राठौर समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
चादू, अजोप, चाकला व अन्य ग्रामों के कई सरपंच—धारू भाई, सुभाष ऊती, गुड्डू, श्यामलाल—तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जैसे प्रकाश भैंस, अशोक गौतम, टीटू बब्बू सोनी, सजल शुक्ला, राजुल बैस, सुनील भलावी, रमेश राठौर, संतोष चौहान, विनोद मालवी, देव सिंह कुमरे, मनोज बैस, केशरी यादव, श्यामजी यादव, गंगाराम यादव, देवीराम यादव, भूरा यादव, कैलाश मानदंड आदि ने भी अपनी सहभागिता दी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक महेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन की गतिविधियों, नीतियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में मार्गदर्शन दिया। वहीं हंसराज धुर्वे, नरेश फाटे और नीतिन गौतम ने भी पार्टी विषयक महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला।
सम्मेलन का समापन उत्साह और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News