Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण, 

By
On:

खबरवाणी

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण,

 

मुलताई। नगर सहित विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई l डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर नगर के प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नगर सहित विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि , पौधारोपण एंव डिजिटल प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया l नगर के प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गयाl मासोद मंडल अंतर्गत ग्राम परसोडी में मंडल की मासिक बैठक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान एंव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने न्डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे प्रखर राष्ट्रवादी एवं शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक थे उन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण एवं अभिंन्न अंग बनाने के लिए संघर्ष आज भी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है l उन्होंने राष्ट्र की एकता अखंडता एवं आत्म सम्मान के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए l क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा की 6 जुलाई 1901 कोलकाता बंगाल में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था, वे महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे l डॉ मुखर्जी को अखंड भारत के अमर बलिदानी के रूप में भी याद किया जाता है l वे 33 वर्ष कम आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने थे l डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधानसभा में कार्यक्रम संयोजक तुलसीराम बारस्कर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की, मासोद मंडल प्रभारी इंद्रपाल पुंडे,भाजपा जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुधा परमार, बिना पंजाबी,गौरी सूर्यवंशी, रोशनी राजपूत, ज्योति साहू, सोनम पहाड़े, नंदकिशोर बरखाड़े, राजू चौबे सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी – जनप्रतिनिधि शक्ति केंद्र संयोजक – सहसंयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में मौजूद रहे l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News