Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश रैली

By
On:

खबरवाणी

महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश रैली

मुलताई। नारी शक्ति वंदना अधिनियम का प्रस्ताव पास नहीं होने पर महिलाओं द्वारा शुक्रवार को जन आक्रोश रैली निकाली गई। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव लाया गया था, जिसका कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव को गिरा दिया गया l जिससे पूरे देश में कांग्रेस के प्रति महिलाओं में भारी आक्रोश है l ग्राम देवरी में मातृशक्तियों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाके रहेंगे, महिलाओं का अपमान कांग्रेस है बेईमान, महिलाओं के अधिकार पर वार कांग्रेस है जिम्मेदार नारेबाजी करते हुए जन आक्रोश रैली निकाली गई l भाजपा जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर ने रैली को संबोधित करते हुए संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव लाया गया, महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत है l भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित के लिए अनेक योजना संचालित की जा रही है l लेकिन महिला विरोधी कांग्रेस द्वारा नारी शक्ति वंदना अधिनियम प्रस्ताव को गिरा दिया गया, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है l ग्राम देवरी में महिलाओं की जन आक्रोश रैली में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री पूर्व नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन पठाडे, भाजपा नगर मंडल मंत्री जया जैन, महिला मोर्चा नगर मंडल मंत्री प्रीति जैन, ज्योति साहू, आशा चिकाने बिना पंजाबी, सपना दवन्डे, भाजपा नगर मंडल महामंत्री निलेश चावरिया, एल्डरमैन श्यामू ढोमने, रामदास साहू, नंदकिशोर बरखाड़े सहित अन्य मौजूद रहे l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News