खबरवाणी
खैरवानी के पास कार दुर्घटना मे महिला आरक्षक की मौत, 2 बच्चे घायल
मुलताई। नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम खैरवानी के समीप बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कार दुर्घटना मे एक महिला आरक्षक की मौत हो गई, वहीं कार मे सवार 2 बच्चे घायल हो गए। बताया जाता है बुधवार की दोपहर दुनावा निवासी मोनिका पटेल कार से अपने बच्चे दिव्या पटेल (13 वर्ष) एवं काव्या पटेल (5 वर्ष) के साथ बैतूल जा रही थी इस दौरान ग्राम खैरवानी के पास वाहन को साइड देने के दौरान कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त गईं। दुर्घटना मे मोनिका पटेल को मौके पर मौत हो गई, वहीं दोनों बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों को कार से निकालकर तत्काल साहू एंबुलेंस की मदद से क्रिस अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जाता है मोनिका पटेल बैतूल मे कोर्ट मुंशी के पद पर पदस्थ थी।




