खबरवाणी
जंगली सुअर ने किया तेंदू पत्ता मजदूर पर प्राण घातक हमला
सुबह तेंदू पत्ता तोड़ रहा था मजदूर
रिपोर्ट प्रदीप यादव
खबर भीमपुर के लापा वन क्षेत्र से जहां पर गोपाल पिता लक्ष्मण सुबह तेंदू पत्ता संग्रहण करने गया हुआ था जहां पर खूंखार जंगली सुअर ने 52 वर्षीय गोपाल पर प्राण घातक हमला कर दिया जिंदगी बचाने की जद्दोजेहद में जिससे पैर और सिर पर गहरी चोट आई हुई है जिसे साथी मजदूरों ने तुरंत ही भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया जहां पर उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर गोपाल की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है
तेंदू पत्ता संग्रहण मजदूरों को लग रहा ऐसे ही और खतरे का डर
पत्ता संग्रहण में इसका पड़ेगा असर
शासन को होना होगा अलर्ट और मजदूरों को देनी होगी सुरक्षा
भीमपुर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव ने मोहन सरकार से मुआवजा और मजदूरों की सुरक्षा की मांग





