खबरवाणी
किसानो के खेतो में घुसकर फसले चौपट कर रहे है वन्य प्राणी, सौपा ज्ञापन
मुलताई। क्षेत्र में स्थित किसानो के खेतो में पहुंचकर वन्य प्राणियों द्वारा खरीफ की फसले चौपट की जा रही है, जिससे किसानो को आर्थिक क्षति हो रही है। जिसके चलते गुरुवार को गुरुसाहब वार्ड मुलताई निवासी सुंदरलाल(राजू) चोपडे सहित किसानो ने एसडीएम राजीव कहार एवं रेंजर को ज्ञापन सौपा है। पूर्व पार्षद राजू चोपडे ने बताया उसके खेत के आस पास करीब एक दर्जन से ज़्यादा किसानो के खेत स्थित में किसानो ने सोयाबीन, मक्का एवं मुंग फल्ली की फसल बोई है।खेत के आसपास 50-60 नील गाय, करीब एक सैकड़ा बंदरों का झुण्ड तथा करीब 30 जंगली सूअर एक साथ उसके तथा आसपास के खेतो मे घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे, जिसमे मक्का, सोयाबीन, मूंग फल्ली की फसले चौपट हो रही है।किसानो द्वारा जानवरो को भागने पर वन्य प्राणी हमला करते है जिससे किसानो को भय बना रहता है। किसानो ने प्रशासन से फसलों का निरीक्षण कर फसलों का मुआवजा दिलाने एवं वन्य प्राणियों से सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम कराए जाने की मांग की है।





