Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जब धरती पर अन्याय बढ़ता है तब भगवान अवतार लेते है -देवकी नंदन ठाकुर

By
On:

खबरवाणी

जब धरती पर अन्याय बढ़ता है तब भगवान अवतार लेते है -देवकी नंदन ठाकुर

मुलताई।मां ताप्ती की उदगम स्थली पवित्र नगरी में मेला मैदान पर अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने दूसरे दिन रविवार को सुखदेव जन्म की कथा सुनाई।कथा का शुभारम्भ मां ताप्ती की आरती के साथ हुआ। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा भगवान भी भक्तो का ध्यान रखते है।भगवान से वहीं मांगना चाहिए जो पाजेटिव हो।व्यक्ति जिस मनोरथ से श्रीमद भागवत कथा सुनेगा, उसका वह मनोरथ पूर्ण हो जाएगा।लेकिन श्रद्धा होना चाहिए।निसंतान को संतान की प्राप्ति होंगी, जिस मोक्ष को पाने के लिए बड़े बड़े ऋषि मुनि तप करते है,वही निष्काम भाव से कथा सुनने से मोक्ष प्राप्त हो जाएगा। इस भाव से कथा सुनो मै गोविंद का हूं एवं गोविंद हमारे।जो सच्चा हिन्दू होगा वह हिन्दू धर्म के लिए अपनी जान दे देंगा।तुम धर्म की रक्षा करे, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा।जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है भगवान धरती पर अवतार लेते है।रामायण और महाभारत ही परिवार टूटने से बचा सकते है।जिनके पूर्व जन्म के पाप अधिक होते है, वे पूरी कथा नही सुन सकते, उन्हें नींद आ जाती है।जिनके जीवन में राम नही है उन्हें विश्राम नही,जिनके जीवन में राम है,उनके जीवन में विश्राम है। हिमालय पर भगवान भोलेनाथ से माता पार्वती कथा सुनाने का अनुरोध करती है लेकिन भोलेनाथ उन्हें मना करते है,बार बार अनुरोध पर वे कथा सुनाते,बीच कथा में पार्वती सो जाति है, जहां पर सुख चोरी से कथा सुनते है, भगवान ये देख लेते है और भक्त सुख से उनका युद्ध प्रारम्भ हो जाता है, तो सुख अपने माता के गर्भ में छुप जाते है,जिनकी भगवान बाहर रास्ता देखते है,लेकिन 12 वर्ष तक सुख जी अपने माता के गर्भ में रहते है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News