Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

क्रीड़ा भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे साइकिल यात्रियों का किया स्वागत

By
On:

खबरवाणी

क्रीड़ा भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे साइकिल यात्रियों का किया स्वागत

मुलताई।कर्णावती गुजरात में आयोजित क्रीड़ा भर्ती राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने नागपुर से साईकिल यात्रा पर निकले 3 साईकिल यात्रियों का मुलताई पहुंचने नगरवासियो ने भव्य स्वागत कर उन्हें रवाना किया। उक्त साईकिल यात्रा बुधवार की शाम 7 बजे मुलताई पहुंची। यात्रा में शामिल रविंद्र नरारे महानगर साइकिल प्रमुख, प्रसाद देशपांडे दक्षिण विभाग प्रमुख एवं संदीप वैध अजनी दक्षिण जिला विभाग प्रमुख
का भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री श्रीमती रेखा शिवहरे,भारत विकास परिषद, मुलताई के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रशांत भार्गव, समाजसेवी तपन ‘मोनू’ खंडेलवाल, भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी जी, समाजसेवी देवेंद्र धोपाड़े सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्प मालाओ से स्वागत किया। जिसके बाद गुरुवार सुबह यात्रियों द्वारा सूर्यपुत्री माँ ताप्ती के दर्शन कर परिक्रमा की तथा यात्रा के अगले पड़ाव बैतूल की ओर प्रस्थान किया। साईकिल यात्रियों ने बताया क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण का संदेश देकर लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य यात्रा की जा रही है। वे अपने 950 किलोमीटर के संपूर्ण मार्ग में विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को खेलों से जोड़ने का आह्वान कर रहे हैं,जिससे नागरिक नियमित रूप से खेलों में सहभागिता कर स्वस्थ शरीर का निर्माण करें और उसी स्वस्थ शरीर के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें। स्वस्थ शरीर से व्यक्ति में सही निर्णय क्षमता, पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करने की योग्यता तथा सकारात्मक दिशा में कार्य करने की इच्छाशक्ति का विकास होता है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News