Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

प्याऊ में खाली मिले मटके, कर्मचारी भी नदारत, ठेकेदार को ₹6575 कटौत्रा का नोटिस

By
On:

खबरवाणी (खबर का असर:)

प्याऊ में खाली मिले मटके, कर्मचारी भी नदारत, ठेकेदार को ₹6575 कटौत्रा का नोटिस

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में प्याऊ की बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रकाशित समाचार और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का असर देखने को मिला है। नगर पालिका परिषद सारणी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए औचक निरीक्षण किया और खामियां पाए जाने पर ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए ₹6575 की कटौती का नोटिस जारी किया है।

नगर पालिका द्वारा भीषण गर्मी में आम नागरिकों को आरो का शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ स्थापित किए गए हैं। लेकिन शिकायतों के बाद नगर पालिका टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 01 शनि मंदिर सारणी, बजरंग मंदिर पाथाखेड़ा, पाथाखेड़ा चौकी, एबी टाइप कॉर्नर वार्ड 23, पोस्ट ऑफिस सारणी, आवास परिसर, कन्या स्कूल वार्ड 04, यूनियन बैंक, शोभापुर बस स्टॉप, ऑफिसर्स क्लब, एसबीआई चौक शोभापुर सहित कई स्थानों पर कुल 30 मटके कम पाए गए। वहीं वार्ड 19 मस्जिद चौक पाथाखेड़ा, यूनियन बैंक, वर्क्स क्लब, एसबीआई चौक, शिव मंदिर, प्रधानमंत्री आवास योजना क्षेत्र में दोपहर 2 बजे तक 7 स्थानों पर मानवसेवी अनुपस्थित मिले।
इसके अलावा पाथाखेड़ा चौपाटी, मस्जिद चौक और एबी टाइप कॉर्नर पर मटकों में पानी भी नहीं भरा पाया गया। कुल मिलाकर 39 मटके खाली मिले और कई स्थानों पर व्यवस्था पूरी तरह नदारद रही।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि इन खामियों के आधार पर मेसर्स वेदांत इंटरप्राइजेज सारणी के देयक से ₹6575 की कटौती की जाएगी। नगर पालिका ने साफ किया है कि आगे भी नियमित निरीक्षण कर ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News