खबरवाणी
नल-जल पाइपलाइन लीकेज से सड़क बनी कीचड़ का अड्डा, दुकानदार परेशान
रिपोर्ट प्रदीप यादव
भीमपुर मे सचिव सरपंच की मनमानी से परेशान ग्रामीण पहले ही सचिव महोदय को समस्या से अवगत कराया जा चुका उसके बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं
और 20 तारीख को राजपाल महोदय का दौरा
भीमपुर। तहसील मुख्यालय भीमपुर से चिचोली जाने वाले मुख्य मार्गऔर जनपद कार्यलय जाने वाला रोड पर दोनों साइड नल-जल योजना की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण लगातार पानी बह रहा है, जिससे सड़क किनारे की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क के किनारे कीचड़ और गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे आमजन एवं दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग जनपद पंचायत भीमपुर सहित कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लीकेज के कारण सड़क किनारे पानी भर जाने से कीचड़ फैल गया है और वहां कचरा जमा हो गया है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है, जिससे उनके व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। गंदगी और पानी जमा रहने से बदबू फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
👉 जनता की मांग:
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सड़क की स्थिति सुधर सके





