Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रात में हुई मूसलाधार बारिश से ताप्ती वार्ड के घरों में घुसा पानी 

By
On:

रात में हुई मूसलाधार बारिश से ताप्ती वार्ड के घरों में घुसा पानी 

मुलताई। नगर में बुधवार-गुरुवार की रात हुई तेज बारिश से ताप्ती वार्ड के घरों में पानी भर गया। जिससे संतरा मंडी क्षेत्र एवं बड़े हनुमान मंदिर के पास का क्षेत्र प्रभावित हुआ। घरों में घुटने घुटने पानी भर जाने से घरों में रखा सामान गीला हो गया,प्रभावित लोगो को रात्रि भर जाग कर घरों से पानी निकालना पड़ा।वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे ने बताया ताप्ती वार्ड में पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से प्रति वर्ष घरों में पानी भर जाता जाता है, उनके द्वारा नगरपालिका में कई बार पानी निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए आवेदन लगाए जा चुके है हऱ बार अस्थाई समाधान हो जाता है,अगले वर्ष फिर पानी भर जाता है। बुधवार की रात हुई तेज बारिश में उनके द्वारा पालिका और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है उन्हें सुबह तक इंतजार करने को कहा गया। इस तरह समय पर उन्हें सहायता नही मिला सकी। वार्ड से गुजरने वाले नाले का निकास संकरा होने के कारण तेज बारिश में पानी का बहाव बाधित हो जाता है। पार्षद निर्मला उबनारे ने बताया कि समस्या के स्थाई समाधान और नाले के चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका अधिकारियों से कई बार मांग की। लेकिन अभी तक कोई योजना नही बन पाई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News