Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वार्डवासियों ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य को सौंपा ज्ञापन, मूलभूत सुविधाओं की मांग

By
Last updated:
खबरवाणी 

वार्डवासियों ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य को सौंपा ज्ञापन, मूलभूत सुविधाओं की मांग

शाहपुर -नगर के वार्ड क्रमांक 12 (मंगल पांडे वार्ड) के रहवासियों ने अपनी वर्षों पुरानी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि नगर पंचायत एवं तहसील-एसडीएम कार्यालय में कई बार लिखित आवेदन देने के बावजूद आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

ज्ञापन में वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सीमेंट रोड का निर्माण केवल लगभग 50 मीटर तक ही किया गया है, जबकि इसके आगे भी बड़ी संख्या में मकान बने हुए हैं, जिससे रहवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों ने बताया कि पूरे वार्ड में एक भी हैंडपंप उपलब्ध नहीं है और लोग केवल नल-जल योजना पर निर्भर हैं। उन्होंने उपयुक्त भूमि का चयन कर हैंडपंप स्थापित करने की मांग की है। इसके अलावा निजी प्लाटों पर लगे बिजली के खंभों को सड़क के दूसरी ओर स्थानांतरित करने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

ज्ञापन में वार्डवासियों ने घाट निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही माँ माचना नदी के किनारे पिचिंग निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे नदी के कटाव को रोका जा सकेगा, लोगों के मकानों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा भविष्य में किसी बड़े हादसे की संभावना को टाला जा सकेगा।

वार्डवासियों ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य से मांग की है कि वे मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करें, ताकि लंबे समय से लंबित इन मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय प्रजापति ,संदीप प्रजापति , चन्द्रकला जगताप भुनभुन प्रजापति , दीपक , संजय ,बिरजू , इत्यादि शामिल थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News