खबरवाणी
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली
शासकीय महाविद्यालय आठ नेर में प्राचार्य के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर ग्राम बरखेड़ में लगाया गया। एक दिवसीय शिविर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता रैली ग्राम बरखेड़ में निकाली गई। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।
शिविर का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को गाकर किया गया । इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने “नशे को कहें ना, जीवन को कहें हाँ”, “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे प्रेरक नारों के साथ रैली निकाली।
रैली के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विभिन्न मार्गों से होते हुए आम नागरिकों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने लोगों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
रैली के पश्चात डॉ वर्जीनिया दवं डे द्वारा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया। शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा नालियों की साफ़ सफाई कर स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया कचरा इधर उधर न डाले डस्ट बिन का उपयोग करें ये संदेश देते हुए साफ़ सफाई के महत्व से परिचित कराया । एक दिवसीय शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ साधना ठाकुर,डॉ विकेश सिंह , डॉ निर्मल बिस्वास उपस्थित रहे । सीमा अडलक एवं गौतम उबनारे ,राजेश ठाकरे का विशेष सहयोग रहा
कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों, सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।





