खबरवाणी
सुप्रीम कोर्ट के आदेशो का उल्लंघन,डीजे संचालको पर हो कार्रवाई, सौपा ज्ञापन
मुलताई। सुप्रीम कोर्ट के आदेशित का खुला उल्लंघन कर गणेश विसर्जन के दौरान कान फोड़ू आवाज में डीजे बजाने वाले डीजे संचालको पर कार्रवाई कि मांग को लेकर जनआंदोलन मंच के प्रमुख अनिल सोनी ने मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में एसडीएम एवं एसडीओपी को ज्ञापन सौपा है। सौपे गए ज्ञापन में बताया सुप्रीम कोर्ट कि गाइड लाइन अनुसार
डीजे. 55/45 डेसिबल पर बजना चाहिए। लेकिन गाइड लाइन का उल्लंघन कर निर्धारित डेसी बिल से 3 गुना ज्यादा डेसीबल पर डीजे बजाए गए।वहीं
डीजे बजाने के लिए प्रशासन से लिखित अनुमति के बिना मुलताई में गणेश उत्सव के दौरान डीजे. बजाए गए है, जो नियम विरूद्ध है। पुरी रात डीजे. बजाना कानून का उल्लघन है। ज्ञापन में नियम अनुसार नियमो का उल्लंघन करने वालों पर अपराध दर्ज करने की मांग की है।





