खबरवाणी
कामथ के ग्रामीणों ने तहसीलदार से की रास्ता बंद करने की शिकायत
मुलताई। नगर से सटे ग्राम कामथ के वार्ड क्रमांक 7, 8 में एक ग्रामीण द्वारा सीमेंट के पोल गाड़कर ग्रामीणों के आने जाना का रास्ता बंद किया जा रहा हैं, रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने
तहसीलदार संजय बरैया को ज्ञापन सौपा हैं।ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार को सौपे ज्ञापन में बताया कामथ में सुनील जायसवाल नाम का व्यक्ति उनकी रजिस्ट्री में दर्ज रास्ते पर सीमेंट के पोल खड़े कर रहा है और दीवार बनाकर उसे पूरी तरह बंद करने की तैयारी में है।जबकि यह रास्ता कोई नया नहीं है, कई सालों से मोहल्ले के लोग इस रास्ते से आना जाना करते हैं यदि यह रास्ता बंद हो गया,तो वार्ड के करीब 50 मकानों तक पहुंचने का कोई और रास्ता नही रहेंगा. उक्त व्यक्ति उस जगह को अपनी निजी जमीन बताकर निर्माण कार्य करा रहा है, जिससे आम रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना हैं प्रशासन ने निर्माण को तुरंत नहीं रुकवाया, तो दर्जनों परिवारों को रोज के आने-जाने, बच्चों को स्कूल जाने और अचानक कोई मेडिकल इमरजेंसी आने पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।ग्रामीणों ने मौके की जांच कराकर रास्ता खुलवाने की मांग की हैं।





