Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दामजीपुरा में गाय दुष्कर्म का वीडियो वायरल, आक्रोश में पांच दुकानें जलीं; एसपी-कलेक्टर मौके पर, कर्फ्यू और भारी फोर्स तैनात

By
On:

खबरवाणी

दामजीपुरा में गाय दुष्कर्म का वीडियो वायरल, आक्रोश में पांच दुकानें जलीं; एसपी-कलेक्टर मौके पर, कर्फ्यू और भारी फोर्स तैनात

रिपोर्ट:- प्रदीप यादव भीमपुर

बैतूल जिले के भीमपुर
विकासखंड के दामजीपुरा गांव में एक बेहद शर्मनाक घटना ने इलाके को तनावग्रस्त कर दिया है। गांव के निवासी शेख हबीब उर्फ अब्बू खान (उम्र लगभग 50 वर्ष) पर रात करीब 11-12 बजे एक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य (दुष्कर्म) करने और इसका वीडियो बनाने का आरोप है। सुबह 9 बजे जब यह वीडियो और घटना की जानकारी सोशल मीडिया व गांव में फैली, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच दुकानों—ऑटो पार्ट्स, टेलर, इलेक्ट्रॉनिक्स, पंचर, सैलून और हार्डवेयर—में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।तत्काल ऐक्शन: आरोपी गिरफ्तार, कर्फ्यू लागू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। आगजनी को किसी तरह काबू में किया गया। हालात बिगड़ते देख एसपी विजेंद्र जैन और कलेक्टर स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। एहतियातन गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए बैतूल, भैंसदेही, खंडवा, छिंदवाड़ा और आठनेर से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया। गांव व आसपास भारी पुलिस तैनाती है।एसपी विजेंद्र जैन का बयान
एसपी विजेंद्र जैन ने बताया, “दामजीपुरा में सुबह 9 बजे सूचना मिली कि मुस्लिम समाज का अब्बू ने गाय माता के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। घटना रात 11-12 बजे की बताई गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया। सभी लोगों को समझाकर रवाना कर दिया गया। अब यहां सामान्य स्थिति है। मैं अनुरोध करता हूं कि कोई अफवाह न फैलाएं और दामजीपुरा आने की जरूरत नहीं। पर्याप्त बल मौजूद है।”हिंदू संगठन की कड़ी मांग
हिंदू संगठन के नर्मदापुरम संभाग प्रभारी चंचल राजपूत ने आरोपियों पर तत्काल तीन बड़ी कार्रवाइयों की मांग की है। उन्होंने कहा, “आरोपी पर डीएनएस (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत धारा 376 समेत सभी धाराओं में मुकदमा दर्ज हो। उसका अतिक्रमण हटाया जाए और दामजीपुरा सहित आसपास उसे कभी रहने न दिया जाए। आज दोपहर 11:30 बजे बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”मुस्लिम पक्ष: शांति की अपील
मुस्लिम समुदाय ने घटना को निंदनीय बताते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति के कुकृत्य की सजा पूरे समाज को नहीं मिलनी चाहिए। शांति बनाए रखें और कानून पर भरोसा करें।”प्रशासन सतर्क: अफवाहों पर सख्ती
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। पुलिस और प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटे हैं।घटना ने स्थानीय स्तर पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ा दिया है, लेकिन प्रशासन की सतर्कता से मामला अब नियंत्रण में है। आगे की जांच जारी है। इसी का असर भीमपुर और चिल्लोंर मेंभी दिखा जहा भीमपुर मे सभी दुकाने बंद कर चक्का जाम कर दिया गया और चिल्लोंर मे दो दुकाने को भी आग लागादी गई

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News