Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Urja Mantri – ऊर्जा मंत्री के वाहन को कार्यकर्ताओं ने लगाया धक्का

By
On:

कीचड़ में फंस गई थी इनोवा कार

Urja Mantriबैतूल ऊर्जा मंत्री प्रदुम्मन सिंह तोमर के वाहन को कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर बाहर निकाला। उनका सरकारी वाहन कीचड़ में फंस गया था। बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को सारनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में सतपुड़ा पॉवर प्लांट में 660 मेगावाट की इकाई का भूमिपूजन कार्यक्रम था।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के ऊर्जा प्रदुम्मन सिंह तोमर भी बैतूल पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल बगडोना हवाई पट्टी पर मंच के बाजू में अतिथियों के वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। पार्किंग स्थल पर कीचड़ होने के कारण ऊर्जा मंत्री का सरकारी वाहन फंस गया था।

कार्यक्रम के समापन के बाद जब ऊर्जा मंत्री वापस जाने लगे और इनोवा कार में बैठ गए तो ड्राइवर ने जब कार आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन आगे नहीं बढ़ पाई। कार कीचड़ में फंस गई थी जिसे जिसे निकालने के लिए ट्रैक्टर की मदद ली गई लेकिन टोचन टूट गया फिर कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर कार को बाहर निकाला। इसके बाद मंत्री रवाना हुए।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News