Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

साई मंदिर की दान पेटी तोड़कर अज्ञात चोरो ने किया हाथ साफ 

By
On:
खबरवाणी

साई मंदिर की दान पेटी तोड़कर अज्ञात चोरो ने किया हाथ साफ 

मुलताई। नगर में बैतूल रोड पर मंगलवार बाजार क्षेत्र में स्थित साईं-हनुमान मंदिर में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर करीब 70 से 80 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालुओं मंदिर पहुंचे तो चोरी होने की घटना सामने आई हैं। बताया जाता हैं चोर मंदिर से दानपेटी उठाकर ले गए थे, उक्त दान पेटी मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ के पास टूटी हुई मिली, जिसमें केवल सिक्के पड़े थे। चोरों ने पेटी नोट निकालकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के लोग एवं क्षेत्रवासी मंदिर पहुंचे एवं नाराजगी जाहिर की हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही हैं।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News