Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आम आदमी पार्टी सारनी का मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत जल आवर्धन योजना नल कनेक्शन राशि माफ़ करो का सातवां जन संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान वार्ड 22 में संपन्न।

By
On:

खबरवाणी न्यूज़ शेख रफीक सारनी

आम आदमी पार्टी सारनी का मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत जल आवर्धन योजना नल कनेक्शन राशि माफ़ करो का सातवां जन संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान वार्ड 22 में संपन्न।

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत सारनी नगर पालिका का अति ज्वलंत विषय 4000 रु नल कनेक्शन राशि और 150 रु प्रति माह लिए जाने की बीजेपी सरकार के जन विरोधी प्रस्ताव के विरोध में लगातार 3 नवंबर से निरंतर वार्डो में वार्डवासियों के बीच जाकर जन संवाद हस्ताक्षर अभियान कर रही हैं इस कार्यक्रम को ब्लॉक सारनी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भूमरकर एवं जन संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी द्वारा वार्डवासियों से इस राशि की वसूली के जन विरोधी प्रस्ताव में जन समर्थन लेकर इसका लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा हैं।

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी द्वारा वार्ड 22 सुभाष नगर पाथाखेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सारनी के पूर्व और वर्तमान जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों की प्रस्ताव पारित करने में जो भूमिका रही हैं उन्हें भी जनता के बीच सार्वजनिक रूप से दस्तावेजों के साथ अवगत कराया गया जिससे वार्डवासियों में पूर्व और वर्तमान नगर सरकार के जन विरोधी 4000 रु नल कनेक्शन राशि और 150 रु प्रतिमाह राशि के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ रहा है ये जन संवाद कार्यक्रम लगातार समस्त 36 वार्डो में किया जाएगा ये स्पष्ट रूप से अजय सोनी द्वारा जन संवाद में कहा हैं ये कारवां जनहित से जुड़ा है और ये इस 4000 रु की नल कनेक्शन राशि के प्रस्ताव निरस्त होने और 150 रु प्रति माह राशि में संशोधन करने के उपरांत ही रुकेगा।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भूमरकर ने जन संवाद हस्ताक्षर अभियान में लगातार अपने हक की लड़ाई में वार्डवासियों की जागरूकता पर जनता जनार्दन का विशेष आभार व्यक्त दर्ज किया और विश्वास दिलाया कि ये कारवां निरंतर जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं मनोहर पचौरिया,सुरेश जावलकर,संतोष देशमुख,विनोद जगताप,अजय सरनकर ने भी जन संवाद में अपना पक्ष रखा इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए एवं आम आदमी पार्टी से वरिष्ठ नेता सिराज खान,प्रीतम भूमरकर,सुमन कुरानिया,हीराबाई देशमुख,प्रकाश वाईकर,बाबू खान,संजय खातरकर,संजीव नागले एवं अन्य कई कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News