खबरवाणी
नारी शक्ति सेवा संस्था के नेतृत्व में महावीर वाटिका, में “एक पेड़ धरती माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
बुरहानपुर
इस अवसर पर संस्था की प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा ने बताया “पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी पायल अवस्थी सहित अनामिका बारेले, शुभदा परचुरे, अमिता शुक्ला, वीणा सांगलीकर, राधा दीक्षित, कल्पना पाटिल, वार्ता परचुरे, संध्या जोशी, वैशाली तापी, जयश्री तिवारी, वैष्णवी तिवारी,अर्चना शिंदे, सारिका पालीवाल, अंशु चौकसे, आरती माहेश्वरी, कुमुद टॉक, सपना, वैशाली जायसवाल, नेहा जायसवाल, रीना जायसवाल, सुशीला बाई, माला जायसवाल एवं मंजू यादव उपस्थित रहीं।
अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।





