Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जंगल में मिली लावारिस लाश की हुई पहचान, सुभाष नामक व्यक्ति निकला मृतक

By
On:

खबरवाणी

जंगल में मिली लावारिस लाश की हुई पहचान, सुभाष नामक व्यक्ति निकला मृतक

खबरवाणी न्यूज़ – रफीक

सारनी। स्टेट हाईवे बैतूल–परासिया मार्ग पर काली माई मंदिर और शोभापुर स्टॉप के बीच जंगल में चट्टान के पास मिली लावारिस लाश की पहचान आखिरकार हो गई है। मृतक का नाम सुभाष बताया गया है, जो हालेज कॉलोनी क्षेत्र में रहता था। वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था और सांप पकड़ने का काम भी करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार उसके परिवार में कोई नहीं था और वह अकेले ही जीवन बिता रहा था।
पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है। प्रारंभिक तौर पर किसी बीमारी या अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास रेत उठाने का तसला मिलने से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह रेत निकालने गया होगा, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
शव कई दिन पुराना होने के कारण खराब हो चुका था और दुर्गंध भी आ रही थी। हालेज कॉलोनी के लोगों द्वारा पहचान किए जाने के बाद, पुलिस ने सभी की मौजूदगी में शव को दफना दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News