जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Udayanidhi Stalin – बैतूल – गत दिवस तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र और सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा एक गोष्ठी में सनातन धर्म को पूरी तरह से समाप्त करने के बारे में कहा था। अपने वक्तव्य में सनातन धर्म की तुलना खतरनाक बीमारियों से कर उसे खत्म करने के संकल्प की बात कही थी।
स्टालिन द्वारा दिए वक्तव्य को लेकर देश भर में हिन्दू संगठनों और कई दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बालाजीपुरम सेवकगण एवं अन्य हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने बालाजीपुरम बैतूलबाजार से विशाल जुलूस निकाला और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

- ये भी पढ़ें :- Cheetah Aur Kachhua – चीता और कछुए की जोड़ी ने कर दिया कमाल
विरोध प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि हम सभी भारत वर्ष के नागरिक संविधान का पालन करते हैं जिसमें ना सिर्फ अपने धर्म को मानने की स्वतंत्रता है बल्कि दूसरे धर्मों का सम्मान करना भी शामिल है। इसलिए भारत के करीब 120 सनातन धर्मावंलबियों की भावना का सम्मान करते हुए आरोपी उदयनिधि के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। और भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को तोडऩे पर राष्टद्रोह और समाज में शांति भंग करने कोशिश की गंभीर धाराओं में भी मामला दर्ज किया जाएगा।

प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान सेम वर्मा, श्रीमती वर्मा नप अध्यक्ष बैतूलबाजार, जिपं सदस्य राजा ठाकुर, राजीव खण्डेलवाल, राजन पुरी, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कपूर, सुनील द्विवेदी, प्रवीण गुगनानी, अंबेश बलुवापुरी, जिपं सदस्य शैलू कुंभारे, बंटी वर्मा, असीम पंडा, दिनेश महस्की, राजेश आहूजा, अभिलाषा सोनू धोटे, हेमा चौहान, योगी खण्डेलवाल, संजय पप्पी शुक्ला, संजय वर्मा, तुलिका पचौरी, आशीष पचौरी, अरूण किलेदार, भवानी गावंडे, यशवंत मुन्ना मानकर अरूण सिंह नीमपानी सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म से जुड़ धर्मावलंबी मौजूद थे।






