Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ट्रेक्टर पलटने से 2 लोग, दबे और तीन घायल

By
On:

खबरवाणी

ट्रेक्टर पलटने से 2 लोग, दबे और तीन घायल

मुलताई। मुलताई प्रभात पट्टन रोड पर ग्राम नरखेड़ के पास शुक्रवार कु सुबह एक ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर मुलताई की ओर आ रहा था, इस दौरान चालक का ध्यान भटकने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रेक्टर पर तीन लोग सवार थे, जिसमे दो लोग ट्रेक्टर के नीचे दब गए।दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे एवं जेसीबी मशीन की व्यवस्था कर मशीन की सहायता से ट्रैक्टर के नीचे दबे दो घायलों को बाहर निकाला और घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।जहां घायलों का उपचार किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News