खबरवाणी
अनाज चोरी करने वाले 2आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया माल बरामद
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हा बघोली मे एक किसान के घर से चना एवं मक्का चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर चोरी गया अनाज एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया ग्राम कान्हा बघोली निवासी फरियादी विदवान सिंह सिसोदिया ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी फसल गेहूं, चना एवं मक्का की गहाई कर घर के सामने पोर्च में बोरी में भरकर रखी थी। बीते 11 अप्रैल .2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर के आंगन से 4 बोरी चना एवं 2 बोरी मक्का चोरी कर लिया।
फरियादी की रिपोर्ट पर मुलताई पुलिस द्वारा धारा 305(ए ) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना की तथा घटनास्थल पर मिले ऑटो के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी कर मुलताई क्षेत्र से आरोपी किसना पिता लखनलाल साहू उम्र 34 वर्ष, निवासी कामथ एवं नितेश पिता फूलनाथ चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी कामथ को गिरफ्तार किया। गया।पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उनके कब्जे से चोरी गया 6 बोरी अनाज एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक एमपी 48 जेडजी 5215 जप्त कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक अमित पवार, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक आनंद वट्टी, आरक्षक विवेक पवार एवं आरक्षक प्रिंस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





