Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्कूटी का टायर फटने से 2 युवतियाँ गिरकर घायल

By
On:

खबरवाणी

स्कूटी का टायर फटने से 2 युवतियाँ गिरकर घायल

मुलताई। नेशनल हाईवे वरुड़ रोड पर ग्राम प्रभात पट्टन नवोदय एवं मंगोनाकला के बीच एक डेस्टनी स्कूटी का टायर फटने से स्कूटी पर सवार दो युवतिया गिरकर घायल हो गई। जिन्हे एक कार चालक द्वारा प्रभातपट्टन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है।ग्राम सालई ढाना निवासी प्रत्यक्षदर्शी चन्दन पवार ने बताया बुधवार की शाम करीब 4 बजे डेस्टनी स्कूटी नीले कलर की क्रमांक एमपी 48 जेडबी 8120 से दो युवती प्रभात पट्टन की और से मुलताई की ओर जा रही थी, नवोदय एवं मंगोना कला जोड़ के बीच स्कूटी का टायर फटने से दोनों युवती गिरकर घायल हो गई। जिन्हे एक कार रोक कर प्रभातटन के अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना ग्रस्त स्कूटी किसी शिवानी पाठेकर के नाम आरटीओ मे पंजीकृत है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News