Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाकिस मालवा प्रांत का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं संचालन का दिया प्रशिक्षण

By
On:

खबरवाणी

भाकिस मालवा प्रांत का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं संचालन का दिया प्रशिक्षण

भारतीय किसान संघ मालवा बुरहानपुर द्वारा प्रांत की योजना के अनुसार जिला एवं तहसील पदाधिकारियों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग धना बाई राव जी महाजन मंगल भवन (सकल पंच काछी कुशवाह समाज परिसर) में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में जिले की चारों तहसीलों के पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

अभ्यास वर्ग में मालवा प्रांत उपाध्यक्ष रेवाराम सेठ, प्रांत युवा वाहिनी प्रमुख श्याम पवार एवं भारतीय किसान संघ जिला खंडवा अध्यक्ष राधेश्याम चाचरिया ने आठ सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय किसान संघ की रीति-नीति, विभिन्न आयाम, कार्य व्यवस्था, संगठन संचालन एवं कार्यपद्धति सहित संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर संभाग सदस्य नरेंद्र जाधव, जिला अध्यक्ष संतोष महाजन, जिला मंत्री इंद्रपाल महाजन, सहसचिव वसंत पाटिल सहित तहसील स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्ष संतोष महाजन ने बताया कि वर्ष 2027 तक 100 गांवों में संगठन का विस्तार करते हुए 25 हजार सदस्य बनाने का संकल्प समिति द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ द्वारा प्रतिवर्ष कार्यकर्ताओं के विकास संगठन के विस्तार के उद्देश्य से अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाता है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति समझने के साथ-साथ अपने क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार किया जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास वर्गों से सुशिक्षित, संस्कारवान एवं दक्ष कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है, जो संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अभ्यास वर्ग के आयोजन व्यवस्थाओं का संचालन मीडिया प्रभारी प्रवीण चौधरी द्वारा किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News