Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By
Last updated:

खबरवाणी

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 को थाना सारणी में सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी इमरान खान द्वारा पीड़िता का बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की गई, वहीं उसके दादा मोहम्मद मुस्तफा द्वारा जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में थाना सारणी में अपराध क्रमांक 203/2026 धारा 126(2), 74, 296(a), 351(2), 3(5) बीएनएस, 7/8 पॉक्सो एक्ट एवं 3(1)(w)(i), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान खान (उम्र 18 वर्ष) एवं मोहम्मद मुस्तफा (उम्र 66 वर्ष) निवासी जैरी चौकी शोभापुर पाथाखेड़ा को 22 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रीति पालेवार एवं आरक्षक महेश भलावी, सैनिक सुभाष की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News