Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खतरनाक मोड़ पर कबाड़ से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान 

By
On:

खतरनाक मोड़ पर कबाड़ से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। परासिया–सारनी स्टेट हाईवे के बीच स्थित बंजारी माई रोड की खतरनाक टर्निंग पर कबाड़ से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरा पूरा कबाड़ सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बंजारी माई का यह घाट क्षेत्र पहले से ही दुर्घटना संभावित माना जाता है। बारिश के मौसम में यहां सड़क खतरनाक हो जाती है और घना अंधेरा होने के कारण सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। साथ ही यह क्षेत्र तीव्र मोड़ वाला होने के कारण वाहन चालकों को समय पर दृश्य स्पष्ट नहीं हो पाता, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

बताया जाता है कि इस घाट में आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने स्टेट हाईवे अथॉरिटी से मांग की है कि इस संवेदनशील मोड़ पर रात्रि में स्पष्ट दिखने वाले सांकेतिक चिन्ह, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को मोड़ की जानकारी समय रहते मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में यहां बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News