Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सारनी-घोड़ाडोंगरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

By
On:

खबरवाणी

सारनी-घोड़ाडोंगरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

तेज बारिश में हुआ हादसा, लोगों ने रोका फिर भी निकली महिला,

खबरवाणी न्यूज़ – रफीक

सारनी । सोमवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रमिला धुर्वे निवासी मस्जिद के पास, शोभापुर कॉलोनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रमिला धुर्वे घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर अपने भाई को छोड़कर शोभापुर घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान घोड़ाडोंगरी बस स्टॉप के पास तेज बारिश हो रही थी। रास्ते में मौजूद दुकानदारों ने उन्हें रोकते हुए कहा कि बारिश बहुत तेज है और उनके पास रेनकोट भी नहीं है, इसलिए कुछ देर रुक जाएं, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और आगे बढ़ गईं।

रानीपुर जोड़ टोल के बीच पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक क्रमांक MH 40 CM 4786 ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया,

घटना स्थल पर मिली स्कूटी का नंबर MP 48

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News