Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सर्रई में दर्दनाक हादसा: मवेशियों को पानी पिलाने गई महिला की कुएं में डूबने से मौत

By
On:

खबरवाणी

सर्रई में दर्दनाक हादसा: मवेशियों को पानी पिलाने गई महिला की कुएं में डूबने से मौत

सर्रई (मुलताई)। गुरुवार को थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम सर्रई में एक दुखद हादसे में 40 वर्षीय महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गुंता पति हेमर चिचाम (40 वर्ष), निवासी ग्राम सर्रई, थाना मुलताई, जिला बैतूल अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान महिला के कुएं में गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों के अनुसार, महिला मवेशियों को पानी पिला रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान किसी मवेशी के धक्का देने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरीं। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिस कुएं में हादसा हुआ, वहां सुरक्षा के लिए मुंडेर नहीं बनी हुई थी। लोगों का मानना है कि यदि कुएं के चारों ओर मुंडेर होती तो संभवतः यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने खुले और असुरक्षित कुओं पर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News