खबरवाणी
किसानो से फ़सल खरीदने के बाद व्यापारी नही दे रहे, फ़सल के लाखो रुपए
किसानो ने की थाने मे शिकायत
मुलताई। प्रभात पट्टन क्षेत्र के किसानों से लाखों रुपए की फ़सल खरीदने के बाद लाखो रुपए का भुगतान ना करते हुए टाला मटोली कर धोखाधड़ी करने प्रभात पट्टन निवासी तीन व्यापारियों के खिलाफ थाने मे आवेदन देकर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीएस चंदेल के साथ थाने पहुंचे किसान अमित पिता किसन सातपुते निवासी अमरावती घाट, राजू पिता गोविंदा बाड़बुदे अमरावती घाट, चेतन पिता साहबराव गावंडे हिवरखेड, ललित उर्फ़ रिशेष पिता दशरथ सिमैया निवासी सावंगी ने थाने मे सौपे आवेदन मे बताया अनावेदकगण ऋषिकेश पिता संजय भद्रे , नितेश पिता किसना भद्रे उम्र 28, किसना पिता नत्थू भद्रे तीनो अमरावतीघाट के स्थायी निवासी होकर गल्ला खरीदी का कार्य प्रभातपटटन में करीब 19-20 वर्षों से करते चले आ रहे है। जो कि किसानो से 2-3 वर्षों से गेहूँ, मक्का एवं सोयाबीन की फसल क्रय कर फसल की राशि का भुगतान समय पर करते थे, जिससे अनावेदकगण पर विश्वास रहा, जिससे अमित पिता किसन सातपुते अमरावती घाट से माह मार्च वर्ष 2026 में गेहूं कुल 51 क्विटल 43 किलो राशि 2115 रू. के भाव से राशि 1,08,774 रुपए में किया गया। अनावेदकगण ने उससे कहा कि 8 से 10 दिन में पैसे दे, देता हूँ जो कि 15 अप्रैल तक नहीं दिए जाने पर उसने अनावेदकगण से सम्पर्क किया तो अनावेदकगण द्वारा मात्र 50 हजार रुपए बड़े मुश्किल से नगद दिए एवं यही कहते रहा है कि 4-5 दिन में व्यवस्था होते ही पुरा भुगतान कर देता है। लेकिन अनावेदकगण द्वारा फसल की बकाया राशि 58 हजार 774 रू० का भुगतान ना कर हिला हवाला कर टाला मटोली करते रहे। इसी तरह राजू पिता गोविंदा बाड़बुदे अमरावती घाट के 4 हजार 218 रुपए, चेतन पिता साहबराव गावंडे निवासी हिवरखेड़ के 8 लाख 14 800 रुपए तथा ललित उर्फ़ रिशेष पिता दशरथ सिमैया निवासी सावंगी के 1लाख 87 हजार 714 रुपए फसलों के नही दे रहा है। किसानो का कहना है अनावेदकगण आपस में मिलकर प्रभातपटटन तहसील के ग्रामीण भोले-भाले कृषको को बहला फुसलाकर उनकी फसल को खरीद कर कुछ नकद राशि देकर बकाया राशि के लिए कुछ समय मांगते है एवं भोली भाली जनता को बकाया राशि ना देकर धोखाधड़ी करते है। किसानो ने अनावेदकगणो पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।





